
उत्तराखंड राज्य के आईआईटी रुड़की में छात्र ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली और उसके साथ ही छात्र सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है। आईआईटी रुड़की में बीटेक के छात्र ने पंखे से लटक कर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक द्वितीय वर्ष के 22 वर्षीय छात्र का शव गोविंद भवन स्थित उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें छात्र ने जिंदगी का आनंद नहीं ले पाने की बात लिखी और मृतक युवक की पहचान आयुष राजोरिया के रूप में हुई है जो कि गाजियाबाद का रहने वाला था। युवक आयुष ने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी को इंजॉय नहीं कर पा रहा था जिस वजह से वह परेशान था, उसने अपने भाई को अच्छे से पढ़ाई करने और परिवार का नाम रोशन करने की बात भी लिखी है। पुलिस इस मामले में फिलहाल आगे की जांच कर रही है।



