Uttarakhand:- राज्य के इन जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आज मौसम को लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है राज्य के देहरादून, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी, टिहरी के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को इन क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और अन्य जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अगर आने वाले दिनों की बात करें तो आगामी 17 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है मगर जाते-जाते मानसून में लोगों को बारिश से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जगह-जगह सड़के बंद है और आने वाले 17 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

Advertisements

Leave a Reply