
उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी पीए रहे चंदन सिंह जीना के घर पर ईडी की छापेमारी हुई और इस दौरान छापेमारी में सोना तथा इंपोर्टेड घड़ियां उनके घर से मिली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा धांधली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पीए के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बृहस्पतिवार को छापा मारा उनके घर से 32 लाख रुपए की बेहिसाब नगदी, 12 लग्जरी घड़ियां और 200 ग्राम से ज्यादा सोना जब्त किया गया है और इसके साथ ही जीना तथा उनके परिवार के खातों में 52 लाख के बैलेंस को फ्रीज किया गया है तथा जीना का मोबाइल भी ईडी ने फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और इस छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि उनके लिए पार्टी सबसे पहले है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून और हड्डियों में है तथा अगर इस मामले के चलते पार्टी पर कोई आंच आती है तो उन्होंने पार्टी से मिले पद छोड़ने के लिए भी कहा है उन्होंने कहा कि वह प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य के पदों से त्यागपत्र देना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके किसी कार्य से पार्टी पर कोई बुरा असर पड़े इसके साथ ही उन्होंने अपने सहयोगी पर लगे गड़बड़ी के आरोपों से भी इनकार किया है उन्होंने जीना को एक विनम्र और मेहनती व्यक्ति बताया तथा कहा कि उन्हें इस आरोप पर विश्वास नहीं है।



