
उत्तराखंड राज्य में हर स्कूल का आपदा प्रबंधन प्लान तैयार होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक द्वारा निर्देश दिए गए थे कि उत्तराखंड के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किया जाए। इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की गई बैठक में विद्यालयों को आपदा के प्रति अधिक सुरक्षित बनाने ,आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियो पर विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisements



