Uttarakhand:- राज्य में आगामी 7 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में 7 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार जताए गए हैं। राज्य में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी और आने वाले कुछ दिनों में फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा। टिहरी , रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़,बागेश्वर ,नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जन और बारिश की संभावना है। आगामी 7 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है और ऐसे में जनता से अपील की गई है कि सतर्क रहें तथा नदी नालों के आसपास ना जाए और अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचे। मानसून सीजन के दौरान राज्य को भारी नुकसान पहुंचा है ,बारिश और भूस्खलन के चलते कई मार्ग बंद है और लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही बीती रात्रि चमोली के किमाणा गांव में भारी बारिश के चलते मलबा आने से ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुंचा है इस तरह से आगामी कुछ दिनों तक राज्य की जनता से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts