Uttarakhand:- अचानक बंद करनी पड़ी वेबसाइट्स…..सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट्स पर हुआ साइबर हमला

उत्तराखंड राज्य में सीएम रिलीफ फंड समेत 10 विभागों की वेबसाइट पर साइबर हमले के चलते उन्हें बंद करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत के बाद आईटीडीए की टीम ने बैकअप से इन वेबसाइटों का संचालन शुरू किया गया। शनिवार को जब अचानक मालवेयर अटैक हुआ उसके बाद आईटीडीए में हड़कंप मच गया साइबर सुरक्षा से जुड़ी टीम हरकत में आई और विभागों की वेबसाइट बंद करनी पड़ी। पुराने साइबर हमले के बाद से डाटा सेंटर में इनका बैकअप रखा गया था इसलिए कुछ घंटे की मशक्कत के बाद वेबसाइटों का संचालन बैकअप लेकर शुरू किया गया। हालांकि अभी मालवेयर कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertisements

Leave a Reply