Uttarakhand:- चमोली के किमाणा गांव में देर रात भारी बारिश के बीच आया मलबा और पानी…….ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित किमाणा गांव में बीती देर रात को भारी बारिश के बीच मलबा और पानी आ गया ऐसे में ग्रामीणों ने डर के बीच सारी रात जगा कर बिताई बारिश के दौरान गांव के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में मिट्टी आ गई जिससे कि खेतों और घरों के आसपास मलबा जमा होने से ग्रामीणों को पूरी रात डर में बितानी पड़ी। ग्रामीण रात भर जागकर पहरेदारी करते रहे जानकारी के मुताबिक किमाणा गांव पानी आने के कारण खतरे की जद में है और यहां पर लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव में जान माल का खतरा बना हुआ है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ के अनुसार पहाड़ी से आ रहे मलबे और पानी के कारण कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है तथा गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई है और खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए फिलहाल व्यवस्था कर दी गई है और आगे भी स्थिति पर लगातार नजर बनाई जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply