Uttarakhand:- बिजली की मांग ने राज्य में तोड़े सभी रिकॉर्ड…….जानिए कितनी पहुंची डिमांड

उत्तराखंड राज्य में बिजली की मांग ने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं 2 दिन के अंतर्गत बिजली की मांग 6.5 करोड़ यूनिट पहुंच गई बिजली घरों पर इतना अधिक लोड आ रहा है कि कई जगह ट्रिपिंग की समस्या भी देखने को मिल रही है। फिलहाल यूपीसीएल कहीं भी घोषित कटौती से इनकार कर रहा है मगर 2 दिन के अंतर्गत राज्य में बिजली की मांग ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। जून के महीने में गर्मी काफी अधिक बढ़ने लगी है जिससे कि बिजली की खपत में उछाल देखा जा रहा है बीते दो दिनों से राज्य में गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया है जिसकी वजह से बिजली की खपत भी अधिक बढ़ गई है और इसी के चलते बिजली की मांग 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।

Advertisements

Leave a Reply