
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई है। रानीखेत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने औषधि प्रतिष्ठानों पर चेकिंग अभियान चलाया यह अभियान ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी के नेतृत्व में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत चलाया गया निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर एक औषधि लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की गई है और तीन औषधि प्रतिष्ठानों में गंभीर कमियां पाए जाने पर यहां दवा के क्रय विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए निरीक्षण अभियान चलाया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Advertisements


