Uttarakhand:- समूह- ग की इन दो परीक्षाओं की तिथियो में बदलाव….. जारी हुआ संशोधित कैलेंडर

उत्तराखंड राज्य में समूह ग के दो भर्ती परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है यूकेएसएसएससी द्वारा संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कनिष्ठ सहायक और व्यैक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा की तिथि 23 अगस्त को रखी गई है और इसी दिन परीक्षा की जाएगी इसके अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की परीक्षा 12 जुलाई को होनी थी मगर अब यह 6 सितंबर को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन भर्ती परीक्षाओं की तिथियो में बदलाव किया है। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के अनुसार कनिष्ठ सहायक और व्यैक्तिक सहायक की भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को कराई जाएगी इसके अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती की परीक्षा 6 सितंबर और विशेष तकनीकी अर्हता वाले पदों की भर्ती परीक्षा जो 28 जून को होनी थी वह अब 14 सितंबर को होगी।

Advertisements

Leave a Reply