
बागेश्वर । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ तथा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज,लोहाघाट में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जनपद बागेश्वर में 20 मई 2026 को प्रातः 09:00 बजे से इंडोर स्टेडियम, खेल विभाग बागेश्वर में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। इन स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु बालक/बालिकाएं चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रतिभागियों को कक्षा 5वीं की अंकतालिका,स्थायी निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ में लाने होंगे। अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01/07/2013 से 01/07/2015 के मध्य होनी चाहिए।
Advertisements


