अल्मोड़ा:- संगठनात्मक बैठक में भाजपा ने बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय, पातालदेवी में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन तथा प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार शामिल हुए। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।

Advertisements

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया।

जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने संगठन की ओर से संचालित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना की और उनके योगदान के लिए आभार जताया।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन का स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और विस्तारकों का परिचय भी कराया। बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान को गति देना चुनावी सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ के मंत्र के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए।

प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी

प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि 10 से 15 नवंबर तक शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।

उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस के रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश सभी राजनीतिक दलों के लिए समान हैं। किसी विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाए जाने संबंधी आरोपों को लेकर भी वक्ताओं ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए।

डॉ. अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया

बैठक के मुख्य वक्ता और प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन ने अपने संबोधन की शुरुआत कुमाऊँनी संस्कृति और लोकगीत ‘बेडू पाको बारामासा’ के उल्लेख से की। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका, दायित्वों के निर्वहन और आपसी समन्वय के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपा गया दायित्व महत्वपूर्ण होता है। हर कार्यकर्ता को अपने दायित्व को समझते हुए उसका ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना ही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए पांच महत्वपूर्ण सूत्र—संपर्क, संवाद, समन्वय, सहयोग और समर्पण—को अपने कार्यव्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल, निरंतर जनसंपर्क और प्रभावी संवाद से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।

बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक का मुख्य संदेश संगठनात्मक एकजुटता, बूथ सशक्तीकरण और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन रहा।
बैठक मैं जिला अध्यक्ष महेश नयाल, प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, किरण पंत , विधायक मोहन सिंह मेहरा, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान , कैलाश शर्मा, दायित्व धारी गंगा बिष्ट,कुंदन लटवाल ,गोविंद पिलखवाल , सिकंदर पवार , जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मिली लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, ललित लटवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिट्टू कर्नाटक,राजीव राज , सुभाष पांडे,मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट , मंगल रावत, संजय बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, हिमानी कुंडू महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, रेखा आर्या, दीपा अधिकारी, जिला पदाधिकारी मनीष जोशी, मनोज जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, कमल बिष्ट, मदन बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव , सौरभ वर्मा, सुनील बिष्ट , महिपाल बिष्ट, दीपक बोहरा, दीपक रावत, राज अधिकारी, दिवान सिंह जलाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट, अध्यक्ष गणेश जलाल, नरेंद्र बिष्ट, बिपिन पाठक, हरिश जोशी, दिनेश पांडे , हरीश प्रसाद, डी के जोशी, जगदीश नगरकोटी, जगदीश चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी, नीरज सांगा,नमन गुरुरानी, राहुल कुमार, आशीष डोगरा, खजान पांडे, कन्हैया बिष्ट, आनंद कनवाल, राजीव गुरुरानी, हरीश सिजवाली, आनंद भोज, हरीश कनवाल, दिव्य जोशी, कंचन नेगी, चित्र उपाध्याय, पूजा बिष्ट, राजीव गुरुरानी, देवाशीष नेगी, नवीन बिष्ट, अर्जुन चीमा, देवेंद्र भट्ट, मनोज तिवारी, दिनेश मैथिल, सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, चंदन लाल टम्टा,देवेंद्र ढैला, ललित दोसाद, दीप भगत,विस्तारक धीरज रौतेला, विनोद तिवारी, विनोद पंत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।।
बैठक का संचालन संयुक्त रूप से जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने किया।

Leave a Reply