
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में शिक्षक काली पट्टी बांधकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिले में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में पठन-पाठन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर निर्णय नहीं दिया जाता वह आंदोलन जारी रखेंगे और शिक्षक आंदोलन के तहत केंद्र तथा राज्य सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा रहे हैं उन्होंने पीएम और सीएम को पोस्टकार्ड भेजकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की है शिक्षकों का तर्क है कि 30 से 35 वर्षों की सेवा के उपरांत टीईटी परीक्षा देना अव्यावहारिक और नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 12 मई को बीईओ कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और इस दौरान सीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी वह इस तरह से विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।


