Uttarakhand:- ठंडी हवाओं के साथ फिर बदलेगा मौसम…… पहाड़ों में लौटेगी ठंड

उत्तराखंड राज्य में ठंडी हवाओं के साथ एक बार फिर से ठंड लौटेगी, होली पर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं और देहरादून समेत अन्य जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है जिसके चलते पहाड़ों में ठंड लौट सकती है। बीते बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 30.9 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

Leave a Reply