चमोली हिमस्खलन:- एक नहीं बल्कि तीन बार आया था बर्फ का तूफान…. श्रमिकों ने बताए हाल

उत्तराखंड राज्य के चमोली में स्थित माणा के पास बीते शुक्रवार को हिमस्खलन की घटना ने पूरे राज्य को आहत किया है इस घटना में आठ श्रमिकों की मौत हो गई है इसके अलावा बाकी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। यह घटना एक नहीं बल्कि तीन बार हुई थी और जब तीसरी बार बर्फ का बवंडर आया तो वह काफी बड़ा था जिसने सब कुछ तबाह कर दिया। घटना से सुरक्षित बाहर निकले श्रमिकों ने उस समय के बारे में बताया। श्रमिकों के अनुसार हिमस्खलन एक नहीं तीन बार हुआ था, ज्योर्तिमठ सेना के अस्पताल में भर्ती श्रमिक राम कुमार और धीरज के अनुसार हिमस्खलन की घटना तीन बार हुई है सबसे पहले 5:30 से 6:00 बजे बीच हल्का हिमस्खलन हुआ और उन्हें किसी बड़ी अनहोनी की आशंका नहीं थी उसके बाद 7:00 बजे के आसपास फिर से बर्फ का बवंडर आया जिससे वह दब गए, श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने एक दूसरे की मदद से खुद को बाहर निकाला और लोडर चालक की मदद से वह वहां से निकल गए जैसे ही थोड़ा आगे बढ़े तो फिर बहुत भयानक हिमस्खलन हो गया। हिमस्खलन की घटना इतनी भयावह थी कि जिन कंटेनर में श्रमिक ठहरे थे वह भी तहस-नहस हो गए हैं।