
उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए हिमस्खलन में 54 श्रमिक चपेट में आ गए। इसके बाद लगातार हिमवीर रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे और अब जाकर रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। 54 श्रमिकों में से 46 श्रमिक सुरक्षित है जबकि आठ लोगों की मौत हो चुकी है, आज रविवार को लापता सभी चार श्रमिकों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं, इसके अलावा एक घायल को ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार तड़के यह घटना घटी और उसके बाद लगातार रेस्क्यू अभियान जारी था जो कि अब जाकर पूरा हो गया है। रेस्क्यू दलों ने सभी श्रमिकों की तलाश कर ली है 54 में से 46 श्रमिक सुरक्षित हैं और 8 की मौत हो चुकी है।
