आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं को मिलने चाहिए 40% टिकट- सरिता आर्य

महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिति में सहयोग देने की शक्ति को ध्यान में रखते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हाईकमान से महिलाओं के लिए 40 फ़ीसदी सीटों की मांग की है। शुक्रवार की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी बातें रखी। उनका कहना है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में महिलाओं के लिए 40 फ़ीसदी टिकट सुनिश्चित करने की बात कही है। इससे राजनीति में भी महिलाओं की सक्रियता बढ़ेगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

Advertisements

सरिता आर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 40 फ़ीसदी सीटों की मांग की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, सरोजिनी कैंतुरा, नजमा खान, बाला शर्मा, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, आशा टम्टा, चंद्रकला नेगी, मंजू त्रिपाठी, शांति रावत, चंद्रप्रभा बबीता उपरेती, प्रियंका भंडारी आदि उपस्थित थे।