
उत्तराखंड राज्य में फिर एक बार मौसम बदलने जा रहा है आज 15 नवंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है और 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। नवंबर में होने वाली बारिश से लोगों को सामान्य से अधिक ठंड महसूस हो सकती है। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का असर तापमान में लगातार देखने को मिल रहा है और पर्वतीय क्षेत्रों में बदले मौसम का प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जिसके चलते तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है मगर आज 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। 16 से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आज बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं जिससे कि ठंड में बढ़ोतरी होगी और इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिल सकता है।



