
आईआईटी रुड़की में छात्र द्वारा की गई आत्महत्या के बाद 70 परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं जो कि अब 22 नवंबर को होंगी। आईआईटी रुड़की में 20 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के बाद संस्थान ने 70 परीक्षाएं स्थगित कर दी है जो कि अब 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आईआईटी में बीएस- एमएस कार्यक्रम में गणित एवं कंप्यूटिंग विषय के द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष राजोरिया का शुक्रवार को शव गोविंद भवन छात्रवास के दूसरे तल पर स्थित कमरे में फंदे से लटक कर मिला जो कि मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला था और इस घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव के अनुसार आयुष पिछले 1 साल से वेलनेस सेंटर में काउंसलिंग ले रहा था जो कि अवसाद और अन्य मानसिक चुनौतियों का सामना कर रहे विद्यार्थियों की मदद के लिए संस्थान में बनाया गया है यहां विद्यार्थी विशेषज्ञों के माध्यम से परामर्श और आवश्यक सहयोग लेते हैं और ऐसे में आयुष भी वहां काउंसलिंग ले रहा था मगर उसकी मौत के बाद संस्थान में परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।



