T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली…. तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली जो कि अपने बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है वह अब T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने T20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने चौथे ग्रुप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ काफी बेहतरीन पारी खेली और इसी पारी के साथ वह T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके है। विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के स्कोर को 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन तक पहुंचाया इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली का यह तीसरा अर्धशतक था और इसी के साथ वर्ल्ड कप में अब रन बनाने के मामले में वह पहले नंबर पर आ गए है। T20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान विराट कोहली अब तक 4 मैच खेल चुके है जिनमें उन्होंने 82, 62, 12 और 64 रनों की पारी खेली है। उन्होंने अपने चार मैचों में से तीन मैचों में अर्धशतक लगाए और तीनों बार नाबाद पवेलियन लौटे। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया में बतौर विदेशी बल्लेबाज विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं इससे पहले सचिन तेंदुलकर चौथे नंबर पर थे मगर अब ऑस्ट्रेलिया में बतौर विदेशी बल्लेबाज रन बनाने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर आ गए हैं।

Advertisements

Recent Posts