Uttarakhand:- मुख्यमंत्री धामी द्वारा पीएसी में समायोजन को दी गई मंजूरी…. दो अग्निवीरों को आगे मिलेगा सेवा का मौका

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अग्नि वीरों को 40वी वाहिनी प्रादेशिक सशस्त्र बल में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उत्तराखंड सरकार ने सेवा से सेवानिवृत होने जा रहे दो अग्निवीरों को आगे इस सेवा में अवसर देने की दिशा में कदम उठाया है। यह दोनों जवान अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और नवंबर 2026 में सेवानिवृत होने जा रहे हैं जो कि पहले बैच का हिस्सा है। भारत सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में उत्तराखंड के इन दो अग्नि वीरों के समायोजन की अपेक्षा की गई थी जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और उत्तराखंड में सेवा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई मंजूरी के अनुसार दोनों को 40वी वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अग्निवीर सेना में सेवा के दौरान अनुशासन कौशल तथा अनुभव हासिल करते हैं यह क्षमताएं राज्य के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है, सरकार का प्रयास है कि देश की सेवा कर चुके युवाओं को प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया जाए।

Advertisements

Leave a Reply