
अल्मोड़ा। रा० इ० का० नाई के विद्यालय सभागार में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव के संबंध में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 17 अक्टूबर को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तराखंड के तत्त्वावधान में आयोजित होने वाले विकास खंडस्तरीय विज्ञान महोत्सव के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में विज्ञान सह समन्वयक अंकित जोशी ने जानकारी दी कि विज्ञान महोत्सव में ताकुला विकासखंड के बच्चों की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और विज्ञान नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। विज्ञान संयोजक संजय पांडे ने कहा कि महोत्सव में ताकुला विकासखंड के दो सौ अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में 15 मूल्यांकनकर्ता प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करेंगे। महोत्सव के संयोजक प्रधानाचार्य डाॅ० पवनेश ठकुराठी ने कहा कि 17 अक्टूबर को विद्यालय में पहली बार विकास खंडस्तरीय विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में गणेश चंद्र शर्मा, अर्पण कुमार साह, विभा गुरूरानी, पंकज देवड़ी, डाॅ० मुकेश चंद्र, अजरा परवीन, सोनम देवी, विनीता टम्टा, गोविंद सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।





