Uttarakhand:- देहरादून में लू चलने की चेतावनी…..जानिए कितना रहेगा तापमान

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रही है बीते बुधवार को राजधानी देहरादून में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और आज बृहस्पतिवार को तापमान 41 तक पहुंचने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही लू चलने की चेतावनी की जारी की गई है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है मगर सूरज की तपिश से देहरादून उबल रहा है मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को तापमान काफी अधिक रहने की संभावना जताई गई है तापमान 41 या फिर इसके पार भी जा सकता है और बीते 24 घंटे के अंतर्गत राज्य के कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply