
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में पैनेसिया अस्पताल में आग लगने के चलते आईसीयू में भर्ती बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल भी है आग लगने की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया और आग के कारणों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली इसके अलावा मानकों को पूरा न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं साथ ही पैनेसिया अस्पताल में आगजनी की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए हैं उन्होंने कैलाश अस्पताल पहुंचकर पैनेसिया अस्पताल से शिफ्ट मरीजों और घायल पुलिस कर्मियों का हाल-चाल जाना इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निकांड पर सरकार सख्त है, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा मानको पूरा न करने वाले अस्पतालों की जांच के लिए भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिए गए हैं।


