Uttarakhand:- गंगोत्री हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा….5 की मौत , अन्य की तलाश के लिए जारी है सर्च अभियान

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसे के दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है। कार गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई और इस दौरान 5 शव बरामद कर दिए गए हैं जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था और यह यात्री गुजरात के रहने वाले हैं जब वाहन गंगनानी बाजार से डबरानी की ओर बढ़ा तभी अनियंत्रित हो गया और खाई में गिरकर नदी में समा गया। वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, इसके बाद घटनास्थल से पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और जानकारी के मुताबिक वाहन में गुजरात के छह यात्री तथा एक चालक सवार थे जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply