Uttarakhand – नैनीताल के रामनगर में आयोजित होने वाले जी-20 की बैठक में यह रहेगा विषय……. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर में होने वाली जी-20 की बैठक विज्ञान विषय पर आधारित होगी। बता दें कि रामनगर में यह बैठक 28 से 30 मार्च तक होने जा रही है। इसमें जी-20 तथा आमंत्रित सदस्य देशों के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के वैज्ञानिक सलाहकार विश्व स्तर के प्रासंगिक मुद्दों पर गहन मंथन करेंगे। इस बैठक में वैज्ञानिक ज्ञान तक पहुंच बढ़ाने, वैश्विक स्तर पर उसे साझा करने के प्रयास और विज्ञान प्रौद्योगिकी का विस्तार जैसे विषय शामिल किए गए हैं और सरकार इस बैठक को लेकर तेजी से तैयारी कर रही है। वही विदेशी मेहमान आकर्षित हो इसके लिए हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठके बीते वर्ष नवंबर 2022 से ही शुरू हो गई थी जो कि 30 नवंबर 2023 तक चलने वाली है। इस दौरान देशभर के 60 से अधिक शहरों में 200 से अधिक बैठकें होनी है। उत्तराखंड के रामनगर, ऋषिकेश, मुनिकीरेती में भी जी-20 की बैठक के होंगी और रामनगर में होने वाली बैठक विज्ञान विषय पर आधारित रहने वाली है।

Advertisements

Recent Posts