
उत्तराखंड राज्य के चंपावत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां चारा लेने गई महिला गहरी खाई में गिर गई जिससे कि उसकी मौत हो गई और इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। चंपावत के दूरस्थ ग्राम पंचायत पछनई में बुधवार देर शाम जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला की मौत से परिवार में कोहराम है और पूरे क्षेत्र में शोक के लहर है। जानकारी के मुताबिक रेवी देवी उम्र 48 वर्ष बुधवार देर शाम अपनी एक साथी महिला के साथ जंगल चारा लेने गई थी इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही महिला की मौत हो गई इसके बाद सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है।



