इस दक्षिण भारतीय गाने ने जीता भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर, पढ़े पूरी खबर

इस समय भारत के लिए गौरव का माहौल है| साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान ‘ऑस्कर 2023 अवार्ड’ को अपने नाम कर लिया है| नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एमएम कीरावनी हैं|

Advertisements


बता दें कि 95वें अकादमी अवार्ड को हासिल करते हुए नाटू-नाटू ने टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ गानों को पीछे छोड़ दिया है|
एमएम कीरावनी ने अपने टैलेंट के दम पर अकादमी अवार्ड में भारत का लोहा मनवा दिया है|
इसके अलावा बता दें कि ‘द एलीफेंट व्हिस्पर्स’ ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड हासिल किया है| इस फिल्म ने पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है| यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक मौका है| फिल्म के ऑस्कर अवार्ड की जीत पर निर्माता गुनीत मोंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार के साथ तस्वीर भी साझा की है और लिखा है ‘रात ऐतिहासिक है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है|

Recent Posts