Uttarakhand -: रक्षक प्लस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में जान गवाने वाले उपनिरीक्षक पवन कुमार की पत्नी को मिला 30 लाख का चेक

देहरादून| जोनल मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक देहरादून जोन द्वारा रक्षक प्लस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार की पत्नी श्रीमती रानी भारद्वाज को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 30 लाख रुपये का चेक दिया गया|

Advertisements


इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार भी वहां उपस्थित थे उन्होंने कहा कि 2019 में उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखंड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकेज के लिए समझौता (एएमओयू) किया गया था| जिसके अंतर्गत जिन पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है उनको रक्षक प्लस योजना के अंतर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा| इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2019 से आज तक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 13 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गई है|
पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता किया गया था| जिसके अंतर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 2500000 रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था| 2021 में एमओयू का नवीनीकरण करके इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है| जिसके अंतर्गत 2018 से अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सात पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गई है|
पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत अब तक 20 पुलिस कर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गई है|