
उत्तराखंड राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो रही है और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी में देखने को मिल रही है और मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली में बारिश तथा तेज गर्जन की संभावना जताई गई है इसके साथ ही 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदाने क्षेत्र में भी बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।बारिश से एक तरफ गर्मी से राहत तो मिल रही है मगर दूसरी तरफ आंधी तूफान ने काफी लोगों को नुकसान पहुंचाया है और आज फिर से राज्य में आंधी तूफान और बारिश, बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है


