Uttarakhand- दिन निकलने के बाद भी नहीं थम रहा गुलदार का आतंक……… आज उत्तराखंड के इस व्यक्ति को बनाया अपना शिकार

टिहरी। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में गुलदार का आतंक दिनदहाड़े भी देखने को मिल रहा है। आज दिनांक 14 फरवरी 2022 को सोमवार की सुबह टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक के पसर गांव में एक ग्रामीण राजेंद्र सिंह अपने आंगन में पूजा पाठ करते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य चढ़ा रहे थे तभी गुलदान ने उन पर हमला कर दिया और गुलदार उन्हें अपने साथ घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया और आज मतदान वाले दिन गुलदार ने उन्हें अपना निवाला बना लिया। वही के स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने जानकारी दी है कि राजेंद्र सिंह अपने घर में अकेले रहते थे। तथा वे सुबह सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ा रहे थे तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने राजेंद्र सिंह की तलाश शुरू कर दी तथा घसीटने के निशान को देखकर ग्रामीण दूर जंगल तक पहुंचे जहां पर उन्हें राजेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ। ना सिर्फ राजेंद्र सिंह बल्कि बीती रात को पसर गांव में एक अन्य ग्रामीण वीर सिंह पर भी गुलदान ने हमला कर दिया था हालांकि राहत की बात यह है कि वह बच गए। राजेंद्र सिंह की मौत के बाद ग्रामीणों में गुलदार से काफी भय का माहौल बना हुआ है।

Advertisements

Recent Posts