Uttarakhand:- बद्रीनाथ में 22 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या….. रोज हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। चार धाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है ऐसे में बद्रीनाथ धाम में 10,000 से अधिक यात्री दर्शन के लिए रोज पहुंच रहे हैं और अब तक धाम में 22 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और कपाट बंद होने में अब केवल 15 दिन का समय शेष है ऐसे में आगे यह संख्या और भी अधिक बढ़ेगी। बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के चलते सुबह शाम बर्फीली हवा चल रही है मगर फिर भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और पिछले सभी रिकार्ड इस बार टूट रहे हैं ऐसे में इस वर्ष की चार धाम यात्रा में एक नया रिकॉर्ड है बनने की संभावना है।

Advertisements

Leave a Reply