Uttarakhand:- राज्य में लगातार बढ़ रहा है तापमान……. जानिए दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के चलते तापमान बढ़ता जा रहा है गर्म हवाएं लोगों को काफी परेशान कर रही हैं और ऐसे में आगामी 2 दिनों तक मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मैदानो की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्म हवाएं और चटख धूप तापमान में बढ़ोतरी कर रही है ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द ही बारिश ना हुई तो गर्मी और अधिक समस्याएं बढ़ा सकते है।

Advertisements

Leave a Reply