
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सहसपुर क्षेत्र में गर्भवती स्त्री का उसके पति ने लिंग परीक्षण करवाकर गर्भस्थ शिशु को मौत के घाट उतार दिया। लिंग परीक्षण के दौरान बेटी होने का पता चला और इसके बाद करंट लगाकर पति ने पत्नी को खूब प्रताड़ित किया जिससे गर्भ में शिशु की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में सीमा का बबलू से प्रेम विवाह हुआ था और उसके बाद से ही वह मारपीट करता था दोनों की पहले दो बेटियां थी और इस बार गर्भवती होने पर बबलू सीमा को हरियाणा पानीपत ले गया जहां उसने अवैध रूप से लिंग परीक्षण करवाया तथा बालिका होने की जानकारी मिलने के बाद गर्भस्थ शिशु को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची पीड़िता को अमानवीय यातनाएं दी तथा करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया जिससे कि उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता के पिता शेर सिंह के अनुसार आरोपी बबलू की पहले से ही दो शादियां है और उसकी एक पत्नी पानीपत में उसकी मां के साथ रहती है तथा सीमा के साथ में बबलू ने अमानवीय व्यवहार किया सीमा को पानी की टंकी में बैठकर करंट लगाया और बुरी तरह पीटा 2 दिन तक उसे लगातार प्रताड़ित किया गया, इस दौरान आरोपी को काम के लिए दिया गया मजदूर किसी तरह वहां से भाग निकला और उसने परिवार को घटना की सूचना दी इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सीमा को बचाया लेकिन उसकी बेटी को नहीं बचा पाए। इस मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है और आगे भी उसे कड़ी सजा दिलाने की कार्यवाही हो रही है।


