‘उत्तराखंड पुलिस एप’ -: धामी सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए उठाया अहम कदम

देहरादून| सीएम धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय/संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए स्व रजिस्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया| अब किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखंड पुलिस एप में दिए गए विकल्प गौरा शक्ति से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकती है|

Advertisements


इस दौरान सीएम धामी ने कहा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं को इस एप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया जाए| इसका व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए| सभी जनपदों में इसके लिए संगोष्ठी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रसारित किया जाए| उन्होंने निर्देश दिए कि गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कार्रवाई की जाए| इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी महिलाओं की रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारियों को गोपनीय रखा जाएगा|