अल्मोड़ा:- साहित्यकारों ने भी स्वगणना के लिए लोगों को किया प्रेरित……. कविता पाठ के बाद दिया संदेश

विगत कई वर्षों से माह के अन्तिम शनिवार को अल्मोड़ा में कविगणों के कविता पाठ को लेकर होने वाली झंजर सभा में उपस्थित सभी कविगणों द्वारा भी कविता पाठ के उपरांत देश की जनगणना 2027 में स्वंय व लोगों को अपने परिवार की स्वगणना को प्रेरित किया। श्री लक्ष्मी भंडार (हुक्का क्लब), अल्मोड़ा में आयोजित इस कविगोष्ठी, स्वगणना के प्रचार- प्रसार में वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज, नीलम नेगी, नीरज पंत, कृपाल सिंह शीला,डॉ. डी.एस.बोरा, रवीना, गीता जमनाल, दिनेश पाण्डेय, कैलाश चन्द्र बिनवाल, कंचन तिवारी ,डॉ. रमेश चन्द्र लोहुली, राजेन्द्र बोरा आदि की सक्रिय प्रतिभागिता रही। सभी साहित्यकारों ने जनगणना -2027 में समस्त सम्मानित जनों से अपने परिवार की स्वगणना कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का निवेदन किया है।

Advertisements

Leave a Reply