
अल्मोड़ा। जिले में बीते शनिवार को आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी में विभागों के आपसी समन्वय और रिस्पांस टाइम को परखने के लिए राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभ्यास में पुलिस एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप, बाढ़ ,बर्फबारी ,भूस्खलन आदि दुर्घटनाओं के काल्पनिक परिदृश्य तैयार किए गए और कोसी बैराज में जलस्तर बढ़ने जैसे जीआईसी स्यालीधार में भूकंप से विद्यालय की दीवार क्षतिग्रस्त होने और बच्चों के कमरे में फंसने की स्थिति पर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया गया इसके अलावा वाहन दुर्घटना आदि के दौरान लोगों के फंसने आदि परिदृश्य बनाए गए।



