कोटद्वार हादसे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा जताया गया दुख…. मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार हादसे के बाद राज्य में शोक की लहर है ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस घटना पर दुख जताया गया है और उसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को ₹50000 की सहायता देने की घोषणा भी की गई है । पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा करी है कि हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर गहरा दुख जाता है और दुर्घटना में जान गवांने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है इसके साथ ही उन्होंने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए कहा है।

Advertisements

Leave a Reply