Uttarakhand- सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध होने के बाद भी नहीं मान रहे लोग….. पहले ही दिन वसूला हजारों का जुर्माना

देहरादून। पूरे देश में बीते 1 जुलाई 2022 को शुक्रवार के दिन सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग गया है जिसके अंतर्गत सरकार ने प्लास्टिक की चम्मच, ग्लास, प्लेट समेत 19 वस्तुओं पर बैन लगाया है मगर उसके बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं है। उत्तराखंड में पहले ही दिन लोगों से हजारों रुपए का चालान वसूला गया है जिसका एक जीता- जागता उदाहरण देहरादून है। देहरादून में पहले ही दिन प्लास्टिक प्रतिबंध होने के बाद लोगों से ₹15000 का जुर्माना वसूल किया गया है इसके अलावा अन्य जिलों में भी लोग प्लास्टिक का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। देहरादून में नगर निगम की टीम ने अलग-अलग जगहों पर प्लास्टिक का यूज कर रहे लोगों से जुर्माना वसूला तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही की। प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बाद भी लोग विभिन्न वस्तुओं के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि काफी गलत है।

Advertisements

Recent Posts