

उत्तराखंड राज्य में आज से केदारनाथ के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने जा रही है आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को शाम 6:00 बजे पोर्टल खुल जाएगा। आईआरसीटीसी की ओर से शाम 6:00 बजे बुकिंग पोर्टल खुलेगा और पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग की जाएगी, चार धाम यात्रा में केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू हो रही है उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार 22 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी ,सिरसी और फाटा हेलीपैड से शटल संचालित होगी और हेली टिकटो की ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

