Uttarakhand:- राज्य में पीएनजी और सीएनजी की नई दरें लागू…..घटाई वैट की दर

उत्तराखंड राज्य में पीएनजी और सीएनजी की नई दरें लागू कर दी गई है और पीएनजी तथा सीएनजी पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर की दर में भी कमी कर दी गई है। पीएनजी और सीएनजी सस्ती हो चुकी है और इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। मूल्य वर्धित कर के दरों में बड़ी कटौती की गई है। पीएनजी पर मूल्य वर्धित कर 20% से घटाकर 5% और सीएनजी पर मूल्य वर्धित कर 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है। यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देने और राजस्व में संवर्धन के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य में अब तक पीएनजी और सीएनजी दोनों पर 20% मूल्य वर्धित कर लागू था जबकि आसपास के राज्यों में यह काफी कम था और उत्तराखंड में भी अब मूल्य वर्धित कर में कटौती कर दी गई है।