Uttarakhand-बड़ी बहन की शादी के लिए जोड़े थे पैसे और गहने…… छोटी बहन लेकर फरार

उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर बड़ी बहन के विवाह वाले पैसे और गहने छोटी बहन लेकर फरार हो चुकी है। यहां एक किशोरी घर से नगदी और गहने लेकर फरार हुई है इस घटना के बाद घरवालों के होश उड़ गए हैं उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर एक युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में तहरीर देते हुए तीन पाली डाम, फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बची लाल उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अपने साथ बहलाकर ले गया है। साथ में कुछ अप्रिय घटना की आशंका जताई है और पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगढ़ खेड़ा रुद्रपुर का हाथ भी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि घर में बड़ी बेटी की शादी के लिए सोने की अंगूठी, सोने के कुंडल, सोने का मांग टीका और चांदी की पायल तथा ₹50000 नगदी रखी थी लेकिन छोटी बेटी उस सामग्री को लेकर पंकज के साथ चली गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस खोजबीन कर रही है।

Advertisements

Recent Posts