Uttarakhand-बिना गुणवत्ता वाली सड़क देखकर आक्रोशित हुए मंत्री सतपाल महाराज….. सड़क उखड़वाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में पौड़ी जिले के अंतर्गत बीरोंखाल से मझगांव के बीच 10 मीटर सड़क को लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज द्वारा उखड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मंत्री सतपाल महाराज ने सड़क की खराब गुणवत्ता को देखते हुए सड़क उखड़वाने के निर्देश दिए हैं। इस काम से मंत्री काफी आक्रोशित हैं और उनके दिए गए निर्देश के बाद सड़क उखाड़ दी गई है। बता दें कि अब निर्धारित मानकों के अनुसार इस स्थान पर सड़क का निर्माण फिर से किया जाएगा। इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री का कहना है कि गुणवत्ता को लेकर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह मामला इंटरनेट मीडिया में भी जोरों- शोरों से उठ रहा है तथा इसका संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खराब 10 मीटर सड़क को उखाड़ दिया जाए और इसके साथ ही खराब गुणवत्ता के लिए संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी भी तय की गई है।

Advertisements

Recent Posts