
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई बैठक में 12 प्रस्ताव आए और इस दौरान उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया गया। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी दे दी गई है बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए की गई इसके साथ ही उपनल कर्मचारियों को लेकर भी निर्णय लिया गया यहां पर समान कार्य समान वेतन के लिए कट ऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 की गई जिससे अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटूमेन की कीमतों पर नियंत्रण के लिए व्यवस्था भी बनाने को लेकर प्रस्ताव सामने आया और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित करने का निर्णय भी लिया गया। सरकार के मुताबिक राज्य की साक्षरता दर 98% से अधिक है इस तरह से कई प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में सामने आए।


