
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पति-पत्नी में शादी के समय बाइक न मिलने के चलते विवाद हुआ और पति ने गला घोटकर पत्नी को मार डाला इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश निवासी आरिफ ने अपनी पत्नी शाहीन बानो का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी और हत्या को बीमारी से हुई मौत दिखाने के लिए उसने झूठी कहानी बुनी तथा पत्नी को अस्पताल ले गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि शाहीन बानो की मौत गला घोंटकर हुई है और जानकारी मिली कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने तथा अन्य व्यक्ति से बात करने के शक में की थी इस मामले में 1 मई को मृतका के पिता ने शिकायत दर्ज कराई और बताया कि आरोपी शादी के बाद से उनकी बेटी से दहेज में बाइक की मांग कर रहा था और अक्सर दोनों में इस बात को लेकर विवाद होता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शादी के समय उसे दहेज नहीं मिला था तथा वह सेलाकुई अपनी पत्नी के साथ काम के लिए आया और किराए के कमरे में दोनों रहने लगे घटना वाले दिन विवाद के चलते पत्नी ने आरोपी को लात मार दी जिससे कि उसे गुस्सा आ गया और उसने पत्नी का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अब आगे के कार्यवाही की जाएगी।

