
उत्तराखंड राज्य में नैनीताल- भवाली रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई और इस दौरान दो लोग घायल भी हो गए। नैनीताल- भवाली रोड पर थार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई इस दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक थार में तीन लोग सवार थे और तेज गति के चलते थार अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया, अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान हल्द्वानी निवासी राहुल के रूप में हुई है जबकि दो अन्य घायल जोधपुर राजस्थान निवासी अरविंद सिंह और रूपनगर निवासी युवराज के रूप में पहचाने गए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

