
उत्तराखंड राज्य में 16 अगस्त 2026 को संयुक्त बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी इसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड और एमएड परीक्षा का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है और हजारों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होकर अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के संचालन की जिम्मेदारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं इसके बाद 16 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यार्थियों को एसएसजे विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबंधित परिसर, महाविद्यालय और संस्थानों में बीएड और एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।


