अल्मोड़ा:- बदलते मौसम के साथ गिरा फलों का कारोबार….बिक्री में आई गिरावट

अल्मोड़ा। जिले में मौसम बदलने के साथ ही फलों की बिक्री में गिरावट भी दर्ज की गई है जिले में 30 से 40 फीसदी फलों के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए बदलाव का असर फल के कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में जहां फलों के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी वहीं ठंड आने के साथ फलों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है हालांकि फलों के दाम फिलहाल स्थिर हैं मगर फलों का कारोबार काफी प्रभावित हो रहा है। फल विक्रेताओं के अनुसार गर्मी में लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने और तरल पदार्थ की कमी पूरा करने के लिए फलों की अधिक खरीदारी करते हैं और इस दौरान तरबूज, खरबूज, संतरा आदि फलों की मांग रहती है मगर ठंड बढ़ने के बाद लोगों ने फलों की खरीदारी कम कर दी है और इसका असर सीधे दुकानदारों की दैनिक बिक्री पर पड़ रहा है।

Advertisements

Leave a Reply