
उत्तराखंड राज्य में बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हुई हेरा फेरी के मामले में पुलिस अब आरोपियों की संपत्ति को खगालेगी। चढ़ावा हेरा फेरी प्रकरण की जांच काफी व्यापक होती जा रही है पुलिस की टीम आरोपियों की चल- अचल संपत्तियों की भी जांच करेगी और यदि आय से अधिक संपत्ति पाई गई तो इस संबंध में अलग से कार्यवाही की जाएगी। काफी लंबे समय से चढ़ावे की गणना में अनियमितताएं होने की आशंका जताई जा रही है और विभिन्न पहलुओं की जांच भी हो रही है ऐसे में अब आरोपियों की संपत्ति की जांच भी होगी और उसके साथ ही मंदिर के गणना कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था और भी अधिक बढ़ा दी गई है ताकि चढ़ावे की गणना पूरी पारदर्शिता के साथ हो
Advertisements


