
उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज हो गया है। बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया इस दौरान उन्होंने आवास विकास मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर संचालकों का उत्साहवर्धन किया और इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक स्टॉल में नमक भी पीसा। आज सोमवार से इस धार्मिक मेले का आगाज हो गया है और यह मेला 10 दिन तक चलेगा जिसमें हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होगी। मेले के शुभारंभ पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास कार्यों से श्रीनगर को एक नई पहचान मिल रही है और इस पौराणिक मेले के आयोजन में उन्होंने सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन भी दिया तथा स्टालों में पहुंचकर संचालकों का उत्साहवर्धन भी किया।



